भोपाल। विश्व टीकाकरण सप्ताह (World Immunization Week 2025) के अवसर पर भोपाल जिले में टीकाकरण जागरूकता (Immunization Awareness Campaign) और कवरेज बढ़ाने के लिए व्यापक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इस वर्ष की थीम “Immunization for All is Humanly Possible” के तहत जन्म से पाँच वर्ष तक के बच्चों (Vaccination for Children Under 5) और गर्भवती महिलाओं (Vaccination for Pregnant Women) को विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
भोपाल में हर साल 60 हजार से अधिक बच्चों और गर्भवती महिलाओं को लगाया जा रहा टीका
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वर्ष 2024 में भोपाल जिले में कुल 60,275 बच्चों को टीके (Vaccination Coverage Bhopal) लगाए गए, जिससे जिले में 105% टीकाकरण कवरेज (Vaccination Coverage Rate) हासिल किया गया। इसी क्रम में खसरा और रूबेला (Measles and Rubella Eradication Target) के उन्मूलन के लिए 2026 तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक जिले में 50,789 बच्चों को एमआर-1 (MR-1 Vaccine) और 47,928 बच्चों को एमआर-2 (MR-2 Vaccine) के टीके लगाए जा चुके हैं।
घर-घर जाकर किया जा रहा टीकाकरण सत्यापन
रिक्त उप स्वास्थ्य केंद्रों, कम उपलब्धि वाले वार्डों और हाईरिस्क क्षेत्रों (High-risk Areas Immunization) में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं (ASHA and Anganwadi Workers) द्वारा घर-घर जाकर बच्चों की सूची तैयार कर ड्यू लिस्ट अनुसार टीकाकरण किया जा रहा है। पैरी-अर्बन इलाकों और मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग्स में रहने वाले परिवारों के बच्चों के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए लगाए जा रहे ये टीके
टीकाकरण कार्यक्रम (Immunization Programme India) के तहत बच्चों को पोलियो (Polio Vaccine), हेपेटाइटिस बी (Hepatitis B Vaccine), बीसीजी (BCG Vaccine), रोटावायरस (Rotavirus Vaccine), एफआईपीवी (FIPV Vaccine), पीसीवी (PCV Vaccine), पेंटावेलेंट (Pentavalent Vaccine), विटामिन ए (Vitamin A Supplementation), मीजल्स (Measles Vaccine), रुबेला (Rubella Vaccine), डीपीटी (DPT Vaccine) और टीडी (Tetanus and Diphtheria Vaccine) के टीके लगाए जा रहे हैं। ये सभी टीके शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों (Free Vaccination at Government Health Centres) में निशुल्क उपलब्ध हैं।
टीकाकरण का महत्त्व – गंभीर बीमारियों से बचाव
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल, डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि प्रत्येक माता-पिता का यह मूलभूत कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों को समय पर टीकाकरण (Importance of Timely Vaccination) कराएं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के माध्यम से पोलियो जैसी जानलेवा बीमारी का उन्मूलन संभव हुआ है और आज भी टीके कई गंभीर बीमारियों (Vaccination Prevents Deadly Diseases) से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कोविड-19 महामारी के दौरान भी साबित हुआ टीकाकरण का महत्व
टीकाकरण ने कोविड-19 महामारी (COVID-19 Vaccination) की गंभीरता को कम करने में भी अपनी उपयोगिता साबित की है। निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर उपलब्ध टीके सरकार द्वारा आम जनता को निशुल्क (Free COVID Vaccination) लगाए गए हैं।
विश्व टीकाकरण सप्ताह 2025: भोपाल में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए चलाया जा रहा विशेष टीकाकरण अभियान
