State

रक्षाबंधन पर भोपाल-रीवा के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

भोपाल। रक्षाबंधन के अवसर पर बढ़ने वाले यात्रीभार को देखते हुए रेल प्रशासन ने भोपाल और रीवा के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी स्पेशल सेवाओं के साथ एक वन-वे स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।

भोपाल-रीवा स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

ट्रेन संख्या 02155 भोपाल-रीवा स्पेशल 25 अगस्त 2026 को रात 10:25 बजे भोपाल से रवाना होगी और विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर तथा सतना होते हुए अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 02156 रीवा-भोपाल स्पेशल 26 अगस्त को शाम 6:35 बजे रीवा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 02189 भोपाल-रीवा स्पेशल 26 और 27 अगस्त को दो सेवाओं में रात 10:25 बजे भोपाल से चलेगी और अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 02190 रीवा-भोपाल स्पेशल 27 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे रीवा से रवाना होकर रात 9 बजे भोपाल पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 02154 रीवा-भोपाल वन-वे स्पेशल 29 अगस्त को शाम 6:35 बजे रीवा से चलेगी और अगले दिन सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी।

इसके बाद ट्रेन संख्या 02180 रीवा-भोपाल स्पेशल 30 अगस्त को और ट्रेन संख्या 02179 भोपाल-रीवा स्पेशल 31 अगस्त को संचालित होगी।

रेल प्रशासन के अनुसार यात्रियों को ट्रेनों के ठहराव और समय की जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139, NTES अथवा RailOne ऐप से मिल सकेगी।

हापा-नाहरलागुन स्पेशल अब चलेगी नियमित एक्सप्रेस

भोपाल मंडल होकर चलने वाली ट्रेन संख्या 09525/09526 हापा-नाहरलागुन-हापा साप्ताहिक स्पेशल को अब नियमित कर दिया गया है। यह ट्रेन संशोधित संख्या 19525/19526 हापा-नाहरलागुन-हापा साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी।

ट्रेन संख्या 19525 हापा-नाहरलागुन एक्सप्रेस की नियमित सेवा 23 सितंबर 2026 से प्रत्येक बुधवार हापा से शुरू होगी। वापसी में 19526 नाहरलागुन-हापा एक्सप्रेस 26 सितंबर 2026 से प्रत्येक शनिवार नाहरलागुन से चलेगी।

भोपाल मंडल के इन स्टेशनों पर ठहराव

यह ट्रेन ब्यावरा-राजगढ़, रुठियाई, गुना और शिवपुरी स्टेशनों पर ठहरेगी। इसके अलावा दोनों दिशाओं में राजकोट, वांकानेर, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, रतलाम, उज्जैन, ग्वालियर, भिंड, इटावा, प्रयागराज, वाराणसी, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू बोंगाईगांव, रंगिया सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

नियमित एक्सप्रेस में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर और जनरल सेकेंड क्लास के कोच उपलब्ध रहेंगे। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की नवीनतम जानकारी अधिकृत रेलवे वेबसाइट अथवा RailOne ऐप से जांचने की अपील की है।

Related Articles