सोनाली मिश्रा बनीं RPF की पहली महिला महानिदेशक, 31 जुलाई को करेंगी पदभार ग्रहण

भोपाल/नई दिल्ली। भारतीय रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को पहली बार महिला नेतृत्व मिलने जा रहा है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा को RPF की नई महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है। वे इस पद पर नियुक्त होने वाली देश की पहली महिला अधिकारी होंगी। वर्तमान में वे मध्यप्रदेश पुलिस में विशेष महानिदेशक (स्पेशल डीजी) के पद पर कार्यरत हैं।

सोनाली मिश्रा 1988 बैच की मध्यप्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी 31 जुलाई 2025 को मिल रही है, जब वर्तमान RPF महानिदेशक मनोज यादव सेवानिवृत्त होंगे। मनोज यादव का कार्यकाल इसी दिन समाप्त हो रहा है। सोनाली मिश्रा का कार्यकाल उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि 31 अक्टूबर 2026 तक रहेगा।

सोनाली मिश्रा की नियुक्ति रेलवे सुरक्षा बल में महिला नेतृत्व की दिशा में ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है। यह पहली बार है जब रेलवे की इस केंद्रीय अर्द्धसैन्य बल के सर्वोच्च पद पर किसी महिला की नियुक्ति हुई है। इससे न केवल महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा, बल्कि RPF जैसी सुरक्षा एजेंसी में महिलाओं की भागीदारी भी और मजबूत होगी।

रेलवे सुरक्षा बल देशभर के रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और रेल परिसरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालता है। इसमें हजारों जवान और अधिकारी तैनात होते हैं, जिनका नेतृत्व अब सोनाली मिश्रा करेंगी। उनकी नियुक्ति को लेकर महिला सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञों और पूर्व पुलिस अधिकारियों ने इसे प्रेरणादायक और

Exit mobile version