श्री शांतिनाथ जैन मंदिर पंचकल्याणक महोत्सव: 1 से 5 फरवरी तक, जैन समाज में उत्साह का माहौल

भोपाल। राजधानी भोपाल के जैन समाज में उत्सव का माहौल है। टीटी नगर और शांति नगर स्थित श्री शांतिनाथ पंचायती जैन मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 1 से 5 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में भगवान शांतिनाथ के पंचकल्याणक महा अनुष्ठान की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

इस विशेष आयोजन का नेतृत्व आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि आदित्य सागर जी करेंगे। जिन प्रतिमाओं का आगमन हो चुका है, उन्हें जैन नगर में घर-घर विराजमान किया गया है। हर घर में भक्तामर स्तोत्र और णमोकार मंत्र के संगीतमय पाठ हो रहे हैं।

सोने का स्वर्ण कलश तैयार

मंदिर के शिखर पर आरोहण होने वाले स्वर्ण कलश का कार्य पूरा हो चुका है। समाज के प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि स्वर्ण कलश के पुण्यार्जक परिवार श्रीमती राजकुमारी जैन, ममता, सपन, प्रतिभा, विकास, अंशु, और अनुभव सराफ हैं। उन्होंने इस आयोजन में विशेष भागीदारी निभाई है।

पंचकल्याणक के प्रमुख पात्रों का चयन

महोत्सव के पंचकल्याणक क्रियाओं में गर्भ कल्याणक, जन्म कल्याणक, तप कल्याणक, ज्ञान कल्याणक, और मोक्ष कल्याणक शामिल हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुभव सराफ और पंकज इंजीनियर ने बताया कि प्रमुख पात्रों का चयन हो चुका है:

सोधर्म इंद्र: रेखा और शैलेष जैन

भगवान के माता-पिता: अलका और अरुण जैन

स्वर्ण कलश निर्माण: सपन, विकास, अनुभव सराफ

ध्वजारोहणकर्ता: पंकज इंजीनियर

कुबेर: संगीता और पदम जैन

महायज्ञनायक: मेघा और सुरेश जैन

मंडप उद्घाटनकर्ता: ममता और महेंद्र कर्नल

अन्य प्रमुख पात्र: निखिल जैन (नेमी कुमार), सरिता और विनोद (ईशान इंद्र)।


जैन समाज में उत्सव का माहौल

पूरे जैन नगर में सजावट और भक्ति का माहौल है। जिनालय में स्थापित नवीन वेदिका में विराजमान होने वाली प्रतिमाओं को लेकर हर घर में उत्साह है। संगीतमय धार्मिक पाठ और भगवान की आराधना में समाजजन पूरी तरह लीन हैं।

समाज की एकजुटता का प्रतीक

मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल जैन ने कहा कि यह पंचकल्याणक महोत्सव न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक एकजुटता का प्रतीक भी है।

Exit mobile version