शाहजहाँपुर: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तारीफ पर भड़का कट्टरपंथ, हिन्दू बच्चे पर चाकू से हमला – हमलावर ने लगाए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे

शाहजहाँपुर । उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जो धार्मिक कट्टरता और देश विरोधी मानसिकता की सीमा लांघती दिखी। मामला तब गरमा गया जब ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करने पर एक हिन्दू बच्चे पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि स्थानीय युवक मोईद खान ने बच्चे पर चाकू से हमला किया और हमले के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए।

जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब पीड़ित बच्चा अपने दोस्तों के साथ ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा कर रहा था—जो भारत की सेना द्वारा की गई एक साहसिक कार्यवाही मानी जा रही है। इस चर्चा से आक्रोशित होकर मोईद खान ने पहले विवाद किया, फिर अचानक हमला कर दिया।

हमले में बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। पुलिस ने आरोपी मोईद खान को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे ने खड़ा किया गंभीर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर भारत में छुपे कट्टरपंथ और देशविरोधी मानसिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कब तक भारत में देशभक्ति की चर्चा करने पर निर्दोष नागरिकों पर हमले होते रहेंगे? और कब तक हिन्दू बच्चे अपने ही देश में असुरक्षित महसूस करते रहेंगे?

स्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है, जबकि सोशल मीडिया पर यह घटना तेजी से वायरल हो रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या दुश्मन सरहद पार है, या हमारे बीच ही छुपा हुआ है?

Exit mobile version