State
ईवी बस से जनविश्वास शिविर के लिए रवाना हुए वरिष्ठ अधिकारी

भोपाल, 14 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित वृहद जनकल्याण शिविर में शामिल होने के लिए भोपाल के वरिष्ठ अधिकारी ईवी बस से रवाना हुए।
संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, आईजी देहात राजेश सिंह चंदेल, एसपी देहात पंकज पांडे और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी इला तिवारी सहित अन्य अधिकारी भोपाल कलेक्ट्रेट कार्यालय से ईवी बस द्वारा मुगालिया हाट के लिए रवाना हुए।
शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के साथ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।





