एसडीएम शिवांगी बघेल ने किया आईटीआई बैरसिया का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

भोपाल। बैरसिया की अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शिवांगी बघेल ने बुधवार को आईटीआई बैरसिया का निरीक्षण कर संस्थान की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान संस्थान के प्राचार्य अभिषेक श्रीवास्तव सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। एसडीएम ने प्रशिक्षण गतिविधियों, परिसर की स्वच्छता, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और संस्थान की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान प्राचार्य अभिषेक श्रीवास्तव ने संस्थान की विभिन्न गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और उपलब्धियों की जानकारी एसडीएम को दी।

Exit mobile version