State

BSSS Institute में ‘सायोनारा 2026’ का आयोजन, साक्षी भसीन बनीं मिस तो आकाश चौहान बने मिस्टर

भोपाल। BSSS Institute of Advanced Studies, भोपाल में MBA विद्यार्थियों के लिए ‘सायोनारा 2026’ विदाई एवं सर्टिफिकेट वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत से हुई। संस्थान के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रेव. डॉ. फादर जॉन पी.जे. ने विद्यार्थियों को ईमानदारी, दृढ़ता और सकारात्मक सोच के साथ अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समीर सागर, डायरेक्टर एवं चेयरमैन मशरूम, ने बदलते दौर के साथ लगातार सीखते रहने और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की जरूरत बताई। विशिष्ट अतिथि श्रीमती हिमानी सिंह, मिसेज इंडिया 2025 विजेता, ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रैंप वॉक प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका भी निभाई।

समारोह में रैंप वॉक, ग्रुप डांस, संगीत, आदिवासी नृत्य और हास्य नाटिका जैसी प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

इस दौरान अनुष्का शर्मा को शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार और प्रिंस राजपूत को नेतृत्व पुरस्कार दिया गया। वहीं साक्षी भसीन को ‘मिस सायोनारा 2026’ और आकाश चौहान को ‘मिस्टर सायोनारा 2026’ चुना गया। रक्षा कुशवाहा और आनंद राजपूत रनर-अप रहे।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के धन्यवाद भाषण और वोट ऑफ थैंक्स के साथ हुआ।

Related Articles