
नई दिल्ली। नीति आयोग एवं मानव अधिकार एवं बाल विकास विभाग के क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्था मानवधिकार और बाल विकास विंग ने छत्तीसगढ़ से श्रीमती सविता गुप्ता को विधिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ में सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और बाल विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
समाज सेवा और नेतृत्व में योगदान
सविता गुप्ता वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह महिला सोनी समाज की राष्ट्रीय सचिव हैं और महिला सशक्तिकरण, वन बंधु परिषद, एकल अभियान और काउंसलिंग जैसी कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी हुई हैं।उनकी महत्वपूर्ण भूमिका आदिवासी बच्चों की शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और परिवारिक विकास के क्षेत्र में सराहनीय रही है। उनका समर्पण और नेतृत्व छत्तीसगढ़ के सामाजिक उत्थान में एक मिसाल के रूप में उभरा है।
नियुक्ति का महत्व
इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ को विधिक सलाह और समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुँचने की उम्मीद है। समाजजन, ईष्ट मित्र और परिवारजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।