भोपाल में आज निकलेगी समरसता संकल्प कलश यात्रा, कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन

भोपाल। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान के तहत वाराणसी स्थित श्री गुरु रविदास जन्मस्थली से पवित्र मिट्टी और जल लेकर आई समरसता संकल्प कलश यात्रा 18 अगस्त 2026 को भोपाल में निकलेगी।

यात्रा सुबह 10 बजे संत रविदास मंदिर, डी-सेक्टर बरसेलिया भेल से शुरू होगी और शहर के कई प्रमुख मार्गों से होते हुए रविंद्र भवन पहुंचेगी।

यहां से गुजरेगी कलश यात्रा

कलश यात्रा का मार्ग इस प्रकार रहेगा:

बरसेलिया चौराहा → बजरंग मार्केट → नेहरू मार्केट → विजय मार्केट → गोविंदपुरा थाना → चेतक ब्रिज → बोर्ड ऑफिस → अंबेडकर चौराहा → एमपी नगर थाना चौराहा → पुरानी जेल तिराहा → पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा → राजभवन तिराहा → रविंद्र भवन।

इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

यात्रा के दौरान प्रभात चौराहा, ISBT और प्रगति चौराहे की ओर से आने वाले यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।

प्रशासन के अनुसार, प्रगति चौराहे से आने वाला यातायात लिंक रोड नंबर-1, बीडी रोड और बिरला मंदिर होते हुए आगे जाएगा। वहीं प्रभात चौराहे से आने वाले वाहन गायत्री मंदिर, ज्योति टॉकीज और चेतक ब्रिज की ओर से संचालित किए जाएंगे।

वाहन चालकों से सहयोग की अपील

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

किसी भी यातायात संबंधी समस्या के लिए 0755-2677340 और 2443850 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा WhatsApp नंबर 7587602055 पर भी सूचना दी जा सकती है।

Exit mobile version