मध्य प्रदेश में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की नई वेतन दरें घोषित, 275 रुपए प्रति माह बढ़ाया गया वेतन

भोपाल। मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल 2025 से 31 सितंबर 2025 तक के लिए राज्य के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए नई वेतन दरों की घोषणा की गई है। श्रम आयुक्त ने यह जानकारी दी, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के श्रमिकों के वेतन में 275 रुपए प्रति माह की वृद्धि की गई है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि राज्य के शासकीय और अदृशसाकीय विभागों में काम करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी एवं श्रमिकों के लिए अब वेतन दरें इस प्रकार निर्धारित की गई हैं:
अंकुशल श्रमिक का वेतन: 12,125 रुपए प्रति माह
अर्ध कुशल श्रमिक का वेतन: 13,121 रुपए प्रति माह
कुशल श्रमिक का वेतन: 14,844 रुपए प्रति माह
उच्च कुशल श्रमिक का वेतन: 16,469 रुपए प्रति माह
इसके अलावा, श्रमिकों को रविवार का अवकाश भी मिलेगा।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने इस वेतन वृद्धि को ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ जैसा बताया है, और कहा कि यह वृद्धि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए अपर्याप्त है। वेतन वृद्धि 10 साल पुराने इंडेक्स के आधार पर की गई है, जो इन कर्मचारियों के साथ अन्यायपूर्ण है और उनके आर्थिक नुकसान का कारण बनी है।
श्रम आयुक्त द्वारा की गई घोषणा से राज्य के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और श्रमिकों के जीवन स्तर में अधिक सुधार की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन यह वृद्धि उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं है।





