कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद सलीम खान का दुःखद निधन

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ और समर्पित नेता मोहम्मद सलीम खान का आज, 19 अक्टूबर को दुःखद निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से भोपाल के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। वह अपने पीछे एक समृद्ध राजनैतिक और सामाजिक विरासत छोड़ गए हैं।
निधन के पश्चात उनका जनाजा उनके जहांगीराबाद स्थित निवास स्थान से रवाना होकर स्थानीय कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन शामिल हुए।
मोहम्मद सलीम खान को उनके बेहद मिलनसार व्यक्तित्व और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले एक कर्मठ कांग्रेसी नेता के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। राजनीति के साथ-साथ वह सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय थे। वह भोपाल की प्रतिष्ठित संस्था सेंटर फॉर रिसॉर्स डेवलपमेंट स्टडीज में एक्जीक्यूटिव कमिटी के मेंबर भी थे और संस्था के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सेंटर फॉर रिसॉर्स डेवलपमेंट स्टडीज की अध्यक्ष डॉ. नीता सिंह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। डॉ. सिंह ने अत्यंत भावुक होते हुए कहा, मोहम्मद सलीम खान मेरे लिए एक बड़े भाई की तरह थे। वह हमेशा, हर समय और हर जगह मेरे साथ मजबूती से खड़े रहते थे। उनका जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे।

Exit mobile version