State

गैस त्रासदी की बरसी पर सर्वधर्म सभा की तैयारियों का जायजा

भोपाल। भोपाल गैस त्रासदी की 42वीं बरसी पर 3 दिसंबर को सेंट्रल लाइब्रेरी स्थित बरकतउल्ला भवन में सर्वधर्म सभा आयोजित होगी। शुक्रवार को गैस राहत एवं पुनर्वास विभाग सहित संबंधित अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को सभी कार्य तय समय-सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में गैस राहत एवं पुनर्वास विभाग के संचालक सोमेश मिश्रा शर्मा, उप सचिव केके दुबे, सीएमएचओ डॉ. एसएस राजपूत, डॉ. राकेश बजाज, एसडीएम आशुतोष शर्मा और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles