भोपाल। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कानपुर सेंट्रल–मदुरई–कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन (01925/01926) के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन भोपाल मंडल से होकर संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 01925 कानपुर सेंट्रल–मदुरई स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 5 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक कुल 4 फेरे लगाएगी। ट्रेन कानपुर सेंट्रल से सुबह 8:10 बजे रवाना होगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 01926 मदुरई–कानपुर सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 8 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक कुल 4 फेरे संचालित करेगी। यह ट्रेन मदुरई से रात 2:30 बजे प्रस्थान करेगी।
यह विशेष ट्रेन पुखरायां, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागज़नगर, रामगुंडम, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, तेनाली, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर, रेनिगुंटा, काटपडी, जोलारपेट्टई, सालेम, नमक्कल, करूर और डिंडीगुल सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहरेगी।
