यात्रियों को राहत: भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे, 16 जुलाई से 1 सितंबर तक मिलेगा लाभ
भोपाल । यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली तीन विशेष रेलगाड़ियों के अतिरिक्त फेरों के संचालन का निर्णय लिया है। इससे गुना, शिवपुरी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
रेलवे के अनुसार 16 जुलाई से 1 सितंबर 2026 के बीच तीन विशेष रेलगाड़ियों के अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे। सभी ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग, समय, ठहराव, रेक संरचना और पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार चलेंगी।
अतिरिक्त फेरे इस प्रकार रहेंगे:
गाड़ी संख्या 02199/02200 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांद्रा टर्मिनस विशेष का संचालन 16 जुलाई से 29 अगस्त 2026 तक 7-7 अतिरिक्त फेरों के साथ किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 04155/04156 सूबेदारगंज–उधना विशेष का संचालन 16 जुलाई से 1 सितंबर 2026 तक 14-14 अतिरिक्त फेरों के साथ होगा।
गाड़ी संख्या 04105/04106 प्रयागराज–उधना विशेष का संचालन 2 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक 9-9 अतिरिक्त फेरों के साथ किया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी और आरक्षण की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।