गर्मियों में राहत: भोपाल मंडल से गुजरेंगी अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेनें

भोपाल: गर्मियों के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। ये ट्रेनें भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेंगी, जिससे यात्रियों को किफायती और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

अनारक्षित विशेष ट्रेनें और उनका संचालन:

1) एलटीटी-दानापुर-एलटीटी साप्ताहिक अनारक्षित विशेष (24 ट्रिप)

01155: लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे प्रस्थान, अगले दिन 18:00 बजे दानापुर पहुंचेगी। (सेवा: 11 अप्रैल – 27 जून 2025)
01156: दानापुर से प्रत्येक शनिवार को रात 20:00 बजे प्रस्थान, तीसरे दिन 04:50 बजे एलटीटी पहुंचेगी। (सेवा: 12 अप्रैल – 28 जून 2025)
स्टॉपेज: ठाणे, कल्याण, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा।
कोच: 20 द्वितीय श्रेणी, 2 ब्रेक वैन।

2) एलटीटी-मऊ-एलटीटी साप्ताहिक अनारक्षित विशेष (24 ट्रिप)

01079: एलटीटी से प्रत्येक सोमवार को रात 22:55 बजे प्रस्थान, तीसरे दिन 11:00 बजे मऊ पहुंचेगी। (सेवा: 7 अप्रैल – 23 जून 2025)
01080: मऊ से प्रत्येक बुधवार को दोपहर 13:00 बजे प्रस्थान, तीसरे दिन 00:40 बजे एलटीटी पहुंचेगी। (सेवा: 9 अप्रैल – 25 जून 2025)
स्टॉपेज: ठाणे, कल्याण, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर।
कोच: 20 द्वितीय श्रेणी, 2 ब्रेक वैन।

3) पुणे-दानापुर-पुणे साप्ताहिक अनारक्षित विशेष (24 ट्रिप)

01105: पुणे से प्रत्येक मंगलवार को रात 19:55 बजे प्रस्थान, तीसरे दिन 06:00 बजे दानापुर पहुंचेगी। (सेवा: 8 अप्रैल – 24 जून 2025)
01106: दानापुर से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 08:30 बजे प्रस्थान, अगले दिन 17:35 बजे पुणे पहुंचेगी। (सेवा: 10 अप्रैल – 26 जून 2025)
स्टॉपेज: अहमदनगर, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज, बक्सर, आरा।
कोच: 16 द्वितीय श्रेणी, 2 ब्रेक वैन।

4) पुणे–गाजीपुर सिटी–पुणे साप्ताहिक अनारक्षित विशेष (26 ट्रिप)

01415: पुणे से प्रत्येक शनिवार को सुबह 06:40 बजे प्रस्थान, अगले दिन 20:15 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। (सेवा: 5 अप्रैल – 28 जून 2025)
01416: गाजीपुर सिटी से प्रत्येक सोमवार को सुबह 04:20 बजे प्रस्थान, अगले दिन 17:50 बजे पुणे पहुंचेगी। (सेवा: 7 अप्रैल – 30 जून 2025)
स्टॉपेज: अहमदनगर, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर।
कोच: 16 द्वितीय श्रेणी, 2 ब्रेक वैन।

Exit mobile version