मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा उपार्जन के लिए रिकॉर्ड पंजीयन,  इस साल 8.53 लाख किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Bhopal । मध्यप्रदेश में इस बार समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा की खरीदी के लिए किसानों का उत्साह पिछले साल की तुलना में अधिक रहा है। राज्यभर में अब तक 8 लाख 53 हजार 911 किसानों ने पंजीयन कराया है, जो पिछले वर्ष के 7 लाख 84 हजार 845 किसानों की तुलना में लगभग 69 हजार अधिक है। यह आंकड़ा प्रदेश में कृषि उत्पादन और सरकारी योजनाओं के प्रति किसानों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने जानकारी दी कि इस वर्ष धान, ज्वार और बाजरा की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन निःशुल्क किया गया।

धान के लिए 8,47,830

ज्वार के लिए 2,601

बाजरा के लिए 5,545 किसानों ने पंजीयन कराया है।


मंत्री ने बताया कि इस वर्ष का समर्थन मूल्य —

धान: ₹2369 प्रति क्विंटल

ज्वार: ₹3699 प्रति क्विंटल

बाजरा: ₹2775 प्रति क्विंटल तय किया गया है।


पंजीयन की व्यवस्था ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों, सहकारी समितियों और एम.पी. किसान एप के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध कराई गई थी।

जिलेवार स्थिति:
सबसे अधिक पंजीयन बालाघाट जिले में हुआ जहां 1,25,845 किसानों ने आवेदन किया। इसके बाद रीवा (70,115), कटनी (61,388), सतना (61,397), सिवनी (59,590), जबलपुर (52,975) और मण्डला (39,292) जिले अग्रणी रहे। वहीं भोपाल, दतिया, देवास और झाबुआ जैसे जिलों में पंजीयन संख्या अपेक्षाकृत कम रही।

Exit mobile version