राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक राहुल लोधी को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सम्मानित

भोपाल: राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्वयंसेवक राहुल लोधी को मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2047” में मध्यप्रदेश का नेतृत्व करने के लिए दिया गया। सम्मान समारोह 6 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में आयोजित हुआ।

राहुल लोधी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय के छात्र हैं और पिछले 5 वर्षों से समाज सेवा व प्रशासनिक कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर (शिवपुरी 2021, राजगढ़ 2024), “मां तुझे प्रणाम” योजना (2022), राष्ट्रीय युवा उत्सव (कर्नाटक धारवाड़ 2022-23) सहित कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में भाग लिया है।

सम्मान प्राप्त करने पर राहुल लोधी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित अपने गुरु श्री राहुल सिंह परिहार और अन्य शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। शिक्षकों व सहयोगियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version