वार्ड 25 में घरों में भरा बारिश का पानी, विधायक भगवानदास सबनानी ने मौके पर पहुंचकर कराई निकासी

एसडीएम और नगर निगम अधिकारियों को बुलाकर दीवार तुड़वाकर पानी निकासी की व्यवस्था कराई
भोपाल। राजधानी में लगातार हो रही बारिश के बीच वार्ड क्रमांक 25 में होटल पलाश के पीछे स्थित बस्ती के कई घरों में पानी भरने की सूचना मिलने पर विधायक भगवानदास सबनानी तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और एसडीएम तथा नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर पानी की निकासी की व्यवस्था कराई।
मौके पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए दीवार का एक हिस्सा तुड़वाकर पानी की निकासी कराई गई, जिससे प्रभावित घरों से पानी बाहर निकलने का रास्ता बनाया जा सका।
विधायक सबनानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश रुकते ही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में बस्ती के घरों में पानी न भर सके।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन परिवारों के घरों में बारिश के कारण नुकसान हुआ है, उनका अगली सुबह सर्वे कराया जाए और नियमानुसार पात्र परिवारों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाए।
विधायक ने अधिकारियों से प्रभावित परिवारों की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक राहत उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।





