भोपाल मंडल की क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में रेलवे कर्मचारियों ने दिखाया दम, डीआरएम ने किया सम्मानित

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल द्वारा कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं 3 से 8 जून 2025 तक भव्य रूप से संपन्न हुईं। इन प्रतियोगिताओं में मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के नेतृत्व में 100 से अधिक रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वॉलीबॉल से लेकर शतरंज तक, कई श्रेणियों में हुआ मुकाबला

प्रतियोगिताएं वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज और बेंच प्रेस जैसे खेलों में आयोजित की गईं। इस आयोजन का समापन भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें मंडल रेल प्रबंधक श्री त्रिपाठी ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

खेल प्रतिभाओं को भी किया गया सम्मानित

समारोह के दौरान मंडल क्रीड़ा परिषद ने रेलवे से जुड़े तीन विशिष्ट खेल प्रतिभाओं को विशेष सम्मान प्रदान किया:

श्री जे. पी. यादव (क्रिकेट)

श्री कमल चावला (स्नूकर)

सुश्री तनीषा असनानी (पॉवरलिफ्टिंग)


टेबल टेनिस में बेमिसाल प्रदर्शन

टेबल टेनिस एकल स्पर्धा में वाणिज्य विभाग के आरक्षण पर्यवेक्षक श्री परमजीत सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि युगल मुकाबले में उन्होंने श्री पंकज गुप्ता के साथ टीम बनाकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही:

श्री विजय सिंह (वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी)

प्रमोद जाधव (मंडल परिचालन प्रबंधक)

श्री विवेक अग्रवाल (मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता)

श्री प्रिंस यादव (मंडल विद्युत अभियंता/टीआरडी)
आयोजन समिति की अहम भूमिका

इस संपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में मंडल क्रीड़ा परिषद के पदाधिकारियों प्रदीप याग्निक,  सनी भटनागर,  मो. शाकिर,  मो. सलमान,  हेमंत यादव,  ज्योति बंदोपाध्याय,  जितेंद्र आसनानी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रेलवे प्रशासन का उद्देश्य

रेलवे प्रशासन का मानना है कि खेल प्रतियोगिताएं न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं, बल्कि कर्मचारियों के बीच सहयोग, अनुशासन और मनोबल को भी सशक्त करती हैं। यह आयोजन कर्मचारियों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Exit mobile version