State

पुणे–दानापुर दैनिक स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर तक विस्तारित, इटारसी स्टेशन के यात्रियों को मिलेगा लाभ

रेलवे ने बढ़ाई 01449/01450 स्पेशल ट्रेन की अवधि, 75-75 अतिरिक्त फेरे चलेंगे

भोपाल। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 01449/01450 पुणे–दानापुर–पुणे दैनिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि 30 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी है। इस निर्णय से पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन सहित मार्ग के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कुल 18 कोच लगाए गए हैं।

गाड़ी संख्या 01449 पुणे–दानापुर स्पेशल 16 जुलाई से 28 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन पुणे से दोपहर 3:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर जंक्शन (अहमदनगर), कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा होते हुए तीसरे दिन सुबह 2:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। इस अवधि में ट्रेन के 75 अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे।

वहीं गाड़ी संख्या 01450 दानापुर–पुणे स्पेशल 18 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे दानापुर से रवाना होगी। यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर जंक्शन (अहमदनगर) और दौंड कॉर्ड लाइन से होकर दूसरे दिन शाम 6:15 बजे पुणे पहुंचेगी। इस अवधि में भी 75 अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे

Related Articles