State

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टी.टी. नगर स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास, मंत्री कृष्णा गौर सहित जनप्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

भोपाल, 21 जून । 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भोपाल जिले का मुख्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम रविवार को में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता कर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार , विधायक , कृषि उत्पादन आयुक्त , भोपाल संभाग आयुक्त और कलेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सामूहिक योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। उपस्थित लोगों ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का आधार बनाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम स्थल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने देखा।

अधिकारियों ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाना और शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Related Articles