सागर, । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर पीटीसी ग्राउंड, सागर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सहभागिता की। उनके साथ सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े, विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारीगण एवं नागरिक उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में योग को मिली वैश्विक पहचान
इस अवसर पर श्री राजपूत ने कहा कि “ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में भारत ने योग को वैश्विक पहचान दिलाई है। आज पूरा विश्व ‘योगमय’ हो रहा है।”
उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी जीवनशैली में शामिल करें और एक स्वस्थ, सशक्त एवं सकारात्मक भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
जनभागीदारी और प्रेरणा का प्रतीक बना योग दिवस कार्यक्रम
कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया और प्रशिक्षित योग शिक्षकों के साथ विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान अभ्यास किए। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने वाला रहा, बल्कि सामाजिक एकता और मानसिक शांति का भी प्रतीक बना।
सागर में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत समेत जनप्रतिनिधियों ने किया योगाभ्यास
