State

आज से शुरू हुई धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी

भोपाल: किसानों के लिए बड़ी खबर! आज, 2 दिसंबर से राज्य में धान की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर शुरू हो गई है। यह खरीदी 20 जनवरी 2025 तक चलेगी।

समर्थन मूल्य:
धान कॉमन: ₹2300 प्रति क्विंटल
धान ग्रेड-ए: ₹2320 प्रति क्विंटल

प्रमुख बिंदु:

1. केवल एफएक्यू (FAO) गुणवत्ता की धान की उपज को समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

2. खरीदी सप्ताह के सोमवार से शुक्रवार तक की जाएगी।

3. किसानों को भुगतान उनके आधार नंबर से लिंक बैंक खाते में सीधे किया जाएगा।

कृषकों से अपील है कि वे समय पर अपनी उपज निर्धारित केंद्रों पर लाएं और इस योजना का लाभ उठाएं।

Related Articles