सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज: मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश, जून 2027 तक सभी कार्य पूरे करने की डेडलाइन

भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर राज्य के सभी विभागों को जून 2027 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्राउड मैनेजमेंट और संवेदनशील व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा है, ताकि महाकुंभ का आयोजन सुचारू रूप से किया जा सके।

गुड़ी पड़वा से शुरू होगा “जल गंगा अभियान”

मुख्यमंत्री 30 मार्च 2025 को उज्जैन में क्षिप्रा तट से “जल गंगा अभियान” की औपचारिक शुरुआत करेंगे। यह अभियान 30 मार्च से 30 जून 2025 तक 90 दिनों तक चलेगा और इसमें 12 सरकारी विभागों को जोड़ा जाएगा।

जल संरक्षण में नया कदम: 1 लाख जलदूत वालंटियर होंगे तैयार

सरकार जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए 1 लाख जलदूत वालंटियर तैयार करेगी, जो प्रदेशभर में नदियों और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए कार्य करेंगे।

मुख्य बिंदु:

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की जून 2027 तक डेडलाइन
क्राउड मैनेजमेंट और व्यवस्थाओं पर रहेगा विशेष ध्यान
गुड़ी पड़वा (30 मार्च) को उज्जैन में “जल गंगा अभियान” की शुरुआत
90 दिनों तक चलने वाला यह अभियान जल संरक्षण को बढ़ावा देगा
12 विभागों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा
1 लाख जलदूत वालंटियर जल संरक्षण के लिए तैनात होंगे

Exit mobile version