रोहित गृह निर्माण सहकारी संस्था के चुनाव की तैयारी शुरू, 14 अगस्त तक जमा करें आवश्यक दस्तावेज

भोपाल। लंबे समय से विवादों में रही बावड़िया कला स्थित रोहित गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित के संचालक मंडल के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव में भाग लेने के लिए सभी सदस्यों को 14 अगस्त तक अपने आवश्यक दस्तावेज जमा कराने होंगे।संस्था के प्रशासक अनिल कुमार रावत ने बताया कि मध्य प्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी के निर्देशानुसार मतदाता सूची तैयार करने से पहले प्रत्येक सदस्य को आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक पहचान पत्र की प्रति तथा अपना मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना अनिवार्य है।सदस्य अपने दस्तावेज पुराना सचिवालय स्थित डी-ब्लॉक, उपायुक्त सहकारिता कार्यालय में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक जमा कर सकते हैं। इसके अलावा दस्तावेज मोबाइल नंबर 8319622547 पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी भेजे जा सकते हैं।बताया गया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद संस्था की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और विवादमुक्त बनाने के लिए सदस्यों से समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील की गई है।गौरतलब है कि संस्था लंबे समय से विभिन्न विवादों में रही है। प्लॉट आवंटन के बाद पंजीयन नहीं होने, प्लॉट आवंटन में कथित अनियमितताओं और अन्य शिकायतों के चलते समिति का संचालन प्रभावित रहा। अब नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है।

Exit mobile version