पुलिस ने चोरी और लूट के मामलों में दर्ज की बड़ी सफलता, अक्टूबर में 12 करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद

भोपाल। पुलिस ने अक्टूबर माह में अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। राज्य के विभिन्न जिलों में की गई प्रभावी कार्रवाई के दौरान ₹12 करोड़ 55 लाख 16 हजार मूल्य की चोरी गई संपत्ति बरामद की गई। बरामद सामग्री में सोना, चांदी, नगदी, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य बहुमूल्य वस्तुएँ शामिल हैं।
ग्वालियर पुलिस ने 5 करोड़ 70 लाख रुपए भोपाल पुलिस 5 करोड़ 04 लाख रुपए , इंदौर पुलिस 36 लाख रुपए और सीहोर पुलिस 35 लाख रुपए  मूल्य की चोरी की संपत्ति बरामद की। इन मामलों में आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालयीन कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा ने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस ने आधुनिक तकनीकी साधनों, इंटेलिजेंस आधारित निगरानी और त्वरित कार्रवाई प्रणाली के प्रभावी उपयोग से अपराधों पर नियंत्रण रखा है। उन्होंने कहा, हमारे पुलिसकर्मी हर परिस्थिति में तत्पर रहते हैं। चोरी, लूट और अन्य गंभीर अपराधों में सटीक सूचना, तेजी से कार्रवाई और साक्ष्य-आधारित निगरानी से अपराधियों को पकड़ना संभव हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप प्रदेश पुलिस ने डेटा आधारित निगरानी, नवीन तकनीक और सटीक कार्रवाई के माध्यम से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई पहल की हैं।

मध्यप्रदेश पुलिस की यह उपलब्धि यह दर्शाती है कि राज्य में कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में पुलिस का समर्पण और तत्परता लगातार नए मानक स्थापित कर रही है। पुलिस महानिदेशक ने यह भी कहा कि सुरक्षित मध्यप्रदेश का निर्माण केवल पुलिस का ही नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के सहयोग और सतर्कता से संभव है।

Exit mobile version