पुलिस स्मृति दिवस 2025: 21 अक्टूबर को श्रद्धांजलि अर्पित, 19 अक्टूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल

भोपाल । हर साल की तरह इस वर्ष भी 21 अक्टूबर 2025 को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाएगा, जिसमें शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। लाल परेड मैदान स्थित शहीद स्मारक स्थल पर प्रातः 9.50 बजे पुलिस परेड का आयोजन होगा। इस अवसर पर आयोजित होने वाली परेड की फुल ड्रेस फायनल रिहर्सल 19 अक्टूबर को सुबह 9.50 बजे लाल परेड मैदान पर होगी। यह रिहर्सल परेड में भाग लेने वाले अधिकारियों और जवानों के लिए अंतिम तैयारियों का अवसर है।

इस साल मध्यप्रदेश में कर्तव्यवेदी 11 पुलिस जवानों ने अपनी जान गंवाई है। शहीद कर्मियों में  निरीक्षक स्व. संजय पाठक, निरीक्षक स्व. रमेश कुमार धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक स्व. रामचरण गौतम, सहायक उप निरीक्षक स्व. महेश कुमार कोरी, प्रधान आरक्षक स्व. संतोष कुशवाह, प्रिंस गर्ग, अभिषेक शिंदे, गोविंद पटेल, आरक्षक स्व. अनुज सिंह, सुंदर सिंह बघेल, अनिल यादव शामिल हैं।
राजधानी के साथ-साथ प्रदेश भर की विभिन्न पुलिस इकाइयों में भी 21 अक्टूबर को शहीदों को सम्मानित करने के लिए समारोह आयोजित किए जाएंगे। यह दिवस साहस, कर्तव्यपरायणता और बलिदान को याद करने का प्रतीक है।

Exit mobile version