भोपाल। घोड़ा पछाड़ डैम किनारे शाम ढलते ही पत्तों की गड्डियां खुलीं, नोटों के ढेर सज गए और किस्मत आज़माने वालों की महफ़िल जम गई। लेकिन बाज़ी अचानक पलटी—थाना बिलखेरिया पुलिस ने दबिश देकर खेल की पूरी बत्ती गुल कर दी।
कार्रवाई में 5 गाड़ियां, 9 जुआरी रंगे हाथ पकड़े गए और ₹44,000 नगद बरामद हुआ। पुलिस आते ही टेबल पलटे, पत्ते उड़ गए और खिलाड़ी ऐसे भागे जैसे तेज़ हवा में सूखे पत्ते।
सूत्र बताते हैं, ये खेल लाखन गैंग के संरक्षण में चल रहा था। अब बाकी की बाज़ी हवालात टेबल पर लगने वाली है।




