पाकिस्तान सीमा पर पसरा सन्नाटा: LOC के पास गांव खाली, मस्जिदों में अजान तक हुई बंद, डर के साए में जी रहे लोग

जम्मू । भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर तनावपूर्ण सन्नाटा छा गया है। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) के नजदीकी पाकिस्तानी गांवों में गहरी खामोशी और दहशत देखी जा रही है। सियालकोट सेक्टर के कजरियाल, ऊंची बैंस, कसीरे और गूंगा जैसे गांव अब पूरी तरह वीरान हो चुके हैं। स्थानीय मस्जिदों में अजान तक बंद हो गई है, जो आमतौर पर दिन में पांच बार गूंजती थी।

पाकिस्तान सीमा के गांवों में खौफ का माहौल, लोग छोड़ रहे हैं घर

LOC के पास बसे पाकिस्तानी गांवों में आमजन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। डर और आशंका के माहौल में लोग अपने घर-बार छोड़कर सुरक्षित इलाकों की ओर पलायन कर रहे हैं। गांवों की गलियों में सन्नाटा है, खेत खाली पड़े हैं और मवेशी भी नदारद हैं।

आर.एस. पुरा सेक्टर के भारतीय गांवों में सामान्य जनजीवन, किसान कर रहे गेहूं की कटाई

दूसरी ओर, भारत की सीमा से सटे जम्मू के सुचेतगढ़ गांव में हालात सामान्य नजर आ रहे हैं। भारतीय किसान खेतों में गेहूं की कटाई में व्यस्त हैं। भारतीय सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है, लेकिन दैनिक गतिविधियां बिना किसी डर के जारी हैं।

एलओसी पर सन्नाटा, लेकिन भारतीय सुरक्षा बल सतर्क

पाकिस्तानी सीमा में पसरे इस असामान्य सन्नाटे को सुरक्षा एजेंसियां संभावित आतंकी गतिविधियों की तैयारी के संकेत के रूप में देख रही हैं। भारतीय सेना और बीएसएफ ने सीमा चौकियों पर गश्त और निगरानी बढ़ा दी है ताकि किसी भी गतिविधि का तुरंत जवाब दिया जा सके।

Exit mobile version