भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म-6 की पार्किंग आज से बंद

इस्तिमा में आने वाले लोगों के ठहरने के लिए चिह्नित किया गया स्थल, वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित
भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 स्थित पार्किंग स्थल को 28 नवंबर से अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यहां अब वाहनों की पार्किंग और प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रेल प्रशासन ने यह व्यवस्था 4 से 7 दिसंबर तक भोपाल में आयोजित होने वाले इस्तिमा कार्यक्रम के मद्देनजर की है।
रेलवे के अनुसार, इस्तिमा में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए उनके ठहरने और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के लिए प्लेटफॉर्म-6 के पार्किंग स्थल को चिह्नित किया गया है। इसी कारण इस स्थान पर पार्किंग बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
रेल प्रशासन ने यात्रियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन इस पार्किंग स्थल पर न लाएं और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था का उपयोग करें।





