पंचायत प्रतिनिधियों को वीवीजी-राम-जी अधिनियम की दी जानकारी, जिला स्तरीय पंच सम्मेलन में हुआ जनसंवाद

भोपाल, 19 अगस्त 2026। विकसित भारत गारंटी फॉर ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन (वीवीजी-राम-जी) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बुधवार को क्षेत्रीय ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान, बरखेड़ी में जिला स्तरीय पंच सम्मेलन, जन संवाद एवं कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में बैरसिया विधायक की उपस्थिति में जिला और जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, सरपंच, राज्य स्तरीय नोडल विषय विशेषज्ञ ओबेस अहमद तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधियों को अधिनियम के उद्देश्यों, प्रमुख प्रावधानों और क्रियान्वयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। पंचायत राज संस्थाओं की भूमिका और जिम्मेदारियों के साथ अधिनियम को प्रभावी बनाने में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर अधिनियम के प्रावधानों की बेहतर समझ विकसित करना और इसके क्रियान्वयन के लिए जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन के बीच समन्वय मजबूत करना रहा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अधिनियम से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया और सुझाव साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी अधिकारी, वीबी-जी राम-जी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version