रश्मि शुभश्री के जन्मदिन पर भोपाल में जगह-जगह हुआ आत्मीय अभिनंदन, सुंदरकांड पाठ और भंडारा

भोपाल। भाजपा महिला मोर्चा की सह आईटी प्रभारी रश्मि शुभश्री का जन्मदिन भोपाल में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ मनाया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजन कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पटेल नगर में विशेष रूप से सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया।

पटेल नगर में ट्रांसपोर्टर अरविंद रघुवंशी और उनके बड़े भाई इमरत रघुवंशी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की महिलाओं ने जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान रश्मि शुभश्री का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में धार्मिक माहौल के बीच सुंदरकांड पाठ किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजकों और समर्थकों ने रश्मि शुभश्री के स्वस्थ, सुखी और सफल जीवन की कामना की।

जन्मदिन समारोह के दौरान रश्मि शुभश्री ने कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र की मातृशक्ति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर लोगों से मिला प्रेम, सम्मान और आशीर्वाद उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों का स्नेह उन्हें लगातार जनसेवा और संगठन के कार्यों के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने अरविंद रघुवंशी, इमरत रघुवंशी सहित पटेल नगर के सभी कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति का धन्यवाद किया। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की।

जन्मदिन के अवसर पर भोपाल के विभिन्न स्थानों पर हुए आयोजनों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी रही। रश्मि शुभश्री ने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि इसी विश्वास के साथ वे आगे भी समाज और संगठन की सेवा के लिए काम करती रहेंगी।

Exit mobile version