भोपाल में संविधान दिवस पर शपथ कार्यक्रम: डॉ. प्रभाकर तिवारी ने संवैधानिक मूल्यों के पालन का दिया संदेश

भोपाल। संविधान दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रभाकर तिवारी ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को संवैधानिक मूल्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को संविधान के प्रति उनके कर्तव्यों और अधिकारों की याद दिलाना था।

डॉ. तिवारी ने कहा, “हमारे देश का संविधान, पूरे विश्व में सबसे महान है।” उन्होंने संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए इसे एक ऐसा दस्तावेज बताया, जो समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना को बढ़ावा देता है।

इस अवसर पर विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की और इसके आदर्शों को अपने दैनिक जीवन और कार्यों में अपनाने का संकल्प लिया।

Exit mobile version