भोपाल मंडल में कई प्रमुख ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव, यात्रियों को नई टाइमिंग जांचने की अपील
भोपाल। रेलवे प्रशासन द्वारा 01 जनवरी 2026 से देशभर में नई समय-सारणी लागू की जा रही है। इसके तहत पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में संचालित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि नई टाइम-टेबल के चलते अधिकांश गाड़ियों की औसत गति बढ़ाई गई है, जिससे यात्रियों का समय बचेगा तथा संचालन दक्षता में भी सुधार होगा। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि नई टाइमिंग 01 जनवरी से प्रभावी होगी, इसलिए यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले समय की पुष्टि अवश्य करनी चाहिए
इटारसी रूट की ट्रेन संख्या में परिवर्तन
12149/12150 पुणे–सुपौल–पुणे एक्सप्रेस को 04 दिसंबर 2025 से नई संख्या 11401/11402 के रूप में संचालित किया जा रहा है।
1 जनवरी से बदलेंगे प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान समय
1. 22145 भोपाल–रीवा एक्सप्रेस – 23.05 की बजाय 23.00 बजे
2. 19324 भोपाल–डॉ. अम्बेडकर नगर – 17.00 की बजाय 17.10 बजे
3. 14814 भोपाल–जोधपुर – 16.55 की बजाय 16.40 बजे
4. 12185 रानी कमलापति–रीवा – 22.00 की बजाय 21.55 बजे
5. 12197 भोपाल–ग्वालियर – 15.15 की बजाय 15.10 बजे
6. 19712 भोपाल–जयपुर – 16.35 की बजाय 16.30 बजे
7. 22172 रानी कमलापति–पुणे – 15.50 की बजाय 15.40 बजे
8. 01665 रानी कमलापति–अगरतल्ला स्पेशल – 15.40 की बजाय 15.20 बजे
गंतव्य स्टेशन पर नई आगमन समय-सारणी
1. 12185 रानी कमलापति–रीवा – 08.00 की बजाय 07.55 बजे
2. 11272 भोपाल–इटारसी – 12.30 की बजाय 13.15 बजे
3. 11602 कटनी–बीना – 19.05 की बजाय 20.00 बजे
4. 18236 बिलासपुर–भोपाल – 17.18 की बजाय 17.00 बजे
5. 51884 ग्वालियर–बीना – 16.25 की बजाय 16.20 बजे
6. 11603 कोटा–बीना – 16.55 की बजाय 16.50 बजे
मध्यवर्ती स्टेशनों पर समय में बदलाव
18234 बिलासपुर–इंदौर – इटारसी: 01.25/01.40 → 01.35/01.40
12185 रानी कमलापति–रीवा – बीना: 00.30/00.35 → 00.25/00.30
14814 भोपाल–जोधपुर – रूठियाई: 23.15/23.20 → 23.25/23.30
12577 दरभंगा–मैसूर – इटारसी: 12.35/12.45 → 12.20/12.30
22351 सहरसा–बेंगलुरू – इटारसी: 12.35/12.45 → 12.20/12.30
22353 पटना–बेंगलुरू – इटारसी: 12.35/12.45 → 12.20/12.30
22642 निजामुद्दीन–कन्याकुमारी – इटारसी: 12.35/12.45 → 12.20/12.30
संत हिरदाराम नगर इंटरचेंज स्टेशन पर समय बदलाव
1. 17606 भगत की कोठी–काचीगुडा – 16.30/16.35 → 16.25/16.30
2. 18234 बिलासपुर–इंदौर – 04.28/04.30 → 04.53/04.55
3. 19339 दाहोद–भोपाल – 15.20/15.22 → 15.30/15.32
1 जनवरी 2026 से लागू होगी ट्रेनों की नई समय-सारणी
