डल झील जैसा अनोखा अनुभव अब राजधानी में
भोपाल । डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का पर्यटन क्षेत्र लगातार नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल को एक और अनोखी सौग़ात मिलने जा रही है। कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील की तर्ज़ पर तैयार 20 खूबसूरत शिकारे भोपाल पहुँचे हैं, जिनका लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 दिसंबर की सुबह बोट क्लब पर करेंगे। इस नई सुविधा के साथ भोपाल ताल पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए रोमांच, सौंदर्य और सुकून का दमदार संगम बन जाएगा।
डल झील जैसा अनुभव अब भोपाल में, 20 शिकारे पहुँचे शहर
भोपाल की प्राकृतिक सुंदरता और उसके मनोहर ताल को अब कश्मीर की तरह शिकारों की शान मिल रही है। आधुनिक डिजाइन वाले ये विशेष शिकारे पर्यटकों को शांत वातावरण में सैर कराते हुए राजधानी की सुंदरता का नया रूप दिखाएंगे।
4 दिसंबर को बोट क्लब पर होगा भव्य लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कर कमलों से कल सुबह शिकारा सेवा का औपचारिक शुभारंभ होगा। इस अवसर पर कई मंत्री, विधायकगण और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। लोकार्पण समारोह पर्यटन विभाग के लिए एक ऐतिहासिक क्षण साबित होगा।
भोपाल ताल की सैर अब होगी और भी मनोरम
शिकारे शुरू होने से बोट क्लब और बड़ा तालाब का आकर्षण कई गुना बढ़ जाएगा। परिवारों, पर्यटकों, जोड़ों और युवाओं के लिए यह राजधानी का नया फेवरेट स्पॉट बनने जा रहा है। पानी की लहरों के बीच शिकारे की सैर, सुनहरे सूर्योदय और मनमोहक शामें, यह अनुभव भोपाल के पर्यटन को नई पहचान देगा।
पर्यटन विकास में नई उड़ान, CM मोहन यादव का विज़न
डॉ. मोहन यादव लगातार मध्यप्रदेश पर्यटन को वैश्विक मानकों पर ले जाने की दिशा में फैसले ले रहे हैं। हेरिटेज टूरिज़्म, आध्यात्मिक पर्यटन, एडवेंचर टूरिज़्म और अब शिकारा सेवा जैसे नए आकर्षणों से मध्यप्रदेश पर्यटन और अद्भुत बनता जा रहा है।
मध्यप्रदेश में पर्यटन का नया अध्याय: CM डॉ. मोहन यादव कल करेंगे भोपाल ताल में ‘शिकारा सेवा’ का भव्य लोकार्पण
