State

NCC स्थापना दिवस 2025: एयर स्क्वाड्रन और नेवी यूनिट ने निकाली साइकिल रैली, किया रक्तदान

भोपाल। NCC स्थापना दिवस 2025 पर नं. 2 MP एयर स्क्वाड्रन और 1 MP नेवी NCC यूनिट द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर वर्ष नवंबर महीने के चौथे रविवार को मनाए जाने वाले इस राष्ट्रीय दिवस का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है।कार्यक्रम की शुरुआत एयर और नेवी कैडेट्स द्वारा सामूहिक साइकिल रैली निकालकर की गई, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, फिटनेस और सामाजिक जागरूकता का संदेश देना था। इसके साथ ही NCC इकाइयों ने एक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया, जिसमें कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव सेवा का उदाहरण पेश किया।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में करीब 200 NCC कैडेट्स ने भाग लिया और राष्ट्र निर्माण, एकता और सामाजिक सौहार्द की शपथ ली। कार्यक्रम में NCC अधिकारियों, प्रशिक्षकों और अन्य रैंक के स्टाफ ने भी सक्रिय रूप से सहभागिता की, जिससे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सका। अधिकारियों ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए NCC के मूल मंत्र एकता और अनुशासन का महत्व बताया और उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित किया। NCC स्थापना दिवस का यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रीय समर्पण, सेवा भावना और एकजुटता का संदेश देने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Related Articles