
*नवी मुंबई । 6 जुलाई को नवी मुंबई की निवासी अक्षता म्हात्रे का अपने ससुराल वालों से झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर वह रात को घर छोड़कर चली गई और मुंबई के शीलफाटा पहाड़ी पर स्थित एक मंदिर में शरण ली। अकेला देखकर मंदिर के तीन पुजारियों की नीयत खराब हो गई और उन्होंने अक्षता का सामूहिक बलात्कार किया। इस जघन्य अपराध के बाद, आरोपियों ने अक्षता का सिर ज़मीन पर पटक-पटक कर फोड़ दिया और पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।
नवी मुंबई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए पुजारियों के नाम इस प्रकार हैं:
1. श्याम सुंदर शर्मा (राजस्थान)
2. संतोष कुमार पांडेय (उत्तर प्रदेश)
3. राजकुमार मिश्रा (उत्तर प्रदेश)
इस भयावह घटना के बाद मुंबई, नवी मुंबई, थाणे और महाराष्ट्र के अन्य शहरों में आंदोलन शुरू हो गया है। महाराष्ट्र की जनता ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है।
सभी महिलाओं से अपील है कि माता-पिता, भाई और पुत्र के अलावा किसी पर भी आसानी से भरोसा न करें।