भोपाल में बकायादारों पर नगर निगम की सख्ती, 4 दुकानों पर तालाबंदी

भोपाल, 17 अगस्त 2026। नगर निगम ने संपत्तिकर, जल उपभोक्ता प्रभार, लीज रेंट और दुकानों के किराये की बकाया राशि वसूलने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को निगम के जोन-5 की टीम ने बाल विहार स्थित चार दुकानों पर तालाबंदी की।

नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर वार्ड नंबर 19 में निगम की दुकानों का किराया जमा नहीं करने वाले बकायादारों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान बकाया राशि में से कुछ रकम निगम कोष में जमा कराई गई।

इन बकायादारों की दुकानों पर हुई तालाबंदी

रमेश गंगवानी: ₹1,31,363 बकाया

मुईनउद्दीन: ₹1,16,040 बकाया

अजय कुमार: ₹81,863 बकाया

प्रदीप सतवानी: ₹70,677 बकाया

इन चारों पर कुल ₹3,99,943 की राशि बकाया थी। बकाया किराया जमा नहीं करने पर निगम अमले ने दुकानों पर तालाबंदी की। इसके बाद संबंधित बकायादारों ने बकाया राशि का कुछ हिस्सा निगम कोष में जमा कराया।

निगम अधिकारियों के अनुसार राजस्व वसूली अभियान के तहत बकायादारों को लगातार नोटिस और अन्य माध्यमों से भुगतान के लिए कहा जा रहा है। इसके बावजूद राशि जमा नहीं करने वालों के खिलाफ तालाबंदी सहित अन्य सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Exit mobile version