नगर निगम की बकायादारों पर सख्ती, तीन दुकानों पर की तालाबंदी

भोपाल, 18 अगस्त 2026। नगर निगम ने संपत्तिकर, जल उपभोक्ता प्रभार, लीज रेंट और दुकानों के किराये समेत विभिन्न मदों में बकाया राशि की वसूली के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को जोन क्रमांक 5 के अमले ने निगम स्वामित्व की तीन दुकानों के किराये का भुगतान नहीं करने पर तालाबंदी की कार्रवाई की।

नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर वार्ड क्रमांक 23 के तिलक मार्केट और एबी मार्केट में कार्रवाई की गई। तिलक मार्केट की दुकान नंबर 25 के संचालक कमर अजीज पर 86,850 रुपये बकाया था। एबी मार्केट की दुकान नंबर 78-बी के जगन्नाथ पर 1,03,895 रुपये और दुकान नंबर 61-ए के हमीद खान पर 41,727 रुपये की राशि बकाया थी।

बकाया राशि जमा नहीं करने पर निगम के राजस्व अमले ने तीनों दुकानों पर तालाबंदी कर दी। कार्रवाई जोनल अधिकारी मुकेश केमिया के निर्देशन में वार्ड प्रभारी और अन्य कर्मचारियों ने की।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर, शुल्क और किराये की राशि जमा नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Exit mobile version