चेन्नई, 4 अगस्त 2026। दो और तीन पहिया वाहनों के लिए टायर बनाने वाली कंपनी यूरोग्रिप टायर्स ने भारत में अपनी नई इंटरनेशनल एडवेंचर टूरिंग टायर रेंज ‘ट्रेलहाउंड STR’ लॉन्च की। इस नई प्रोडक्ट लाइन का शुभारंभ कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान Mahendra Singh Dhoni ने किया।
कंपनी के अनुसार, ट्रेलहाउंड STR टायर खास तौर पर मध्यम और बड़ी एडवेंचर मोटरसाइकिलों के लिए तैयार किए गए हैं। इन्हें हाईवे के साथ-साथ हल्के ऑफ-रोड रास्तों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए डिजाइन किया गया है। लॉन्च के दौरान एमएस धोनी ने इन टायरों के साथ राइडिंग का अनुभव भी लिया।
TVS श्रीचक्र लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी टी.के. रवि ने कहा कि भारत में एडवेंचर मोटरसाइक्लिंग तेजी से लोकप्रिय हो रही है और ऐसे में राइडर्स ऐसे टायर चाहते हैं जो अलग-अलग तरह के रास्तों पर भरोसेमंद प्रदर्शन दें। उन्होंने बताया कि वैश्विक बाजार में ट्रेलहाउंड रेंज की सफलता के बाद अब इसे भारतीय ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध कराया गया है।
कंपनी के डिप्टी सीओओ और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी वी. शिवरामकृष्णन ने बताया कि ट्रेलहाउंड STR का 90/10 ट्रेड पैटर्न हाईवे और हल्के ऑफ-रोड दोनों परिस्थितियों के लिए तैयार किया गया है। यह बेहतर ग्रिप, पानी की निकासी और ट्रैक्शन प्रदान करता है।
लॉन्च के मौके पर एमएस धोनी ने कहा कि भारत में यूरोग्रिप के प्रीमियम मोटरसाइकिल टायर पोर्टफोलियो का विस्तार उत्साहजनक है और उन्हें इस नई फ्लैगशिप टायर रेंज के साथ राइडिंग का अनुभव काफी पसंद आया।
कंपनी ने बताया कि यह टायर 90/90-21, 110/80 R19, 150/70 R18 और 150/70 R17 आकारों में उपलब्ध होंगे। ये BMW Motorrad की G 310 GS और F 850 GS, Suzuki V-Strom 650 XT, Honda Africa Twin, Moto Morini X-Cape 650, Triumph Motorcycles Tiger 1200 Rally Explorer और Benelli TRK 502X जैसी लोकप्रिय एडवेंचर बाइकों के लिए उपयुक्त हैं।
इस अवसर पर यूरोग्रिप ने अपने ‘क्रिएटर सर्किट कॉन्टेस्ट’ के विजेताओं को भी सम्मानित किया, जिन्होंने राइडिंग और क्रिएटर समुदाय में उल्लेखनीय योगदान दिया।
