State

15 दिनों में MP पुलिस ने 2.46 करोड़ की चोरी की संपत्ति जब्त की, कई गिरोहों का खुलासा

ोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने चोरी और नकबजनी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पिछले 15 दिनों में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 2 करोड़ 46 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है। इसमें सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, मोबाइल, वाहन और चोरी में इस्तेमाल की गई अन्य सामग्री शामिल है।

पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य, मुखबिरों की सूचना और लगातार निगरानी का सहारा लिया। कई मामलों में अंतरजिला गिरोहों को भी पकड़ा गया है।

उज्जैन में 41.80 लाख की संपत्ति जब्त
नागदा पुलिस ने दो नकबजनी के मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 29.10 लाख रुपये के जेवरात, नकदी और बाइक बरामद की। भाटपचलाना पुलिस ने 15 से अधिक चोरी की वारदातों में शामिल पांच आरोपियों को पकड़ा और करीब 12.70 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की।

हरदा और बैतूल में भी बड़ी कार्रवाई
हरदा पुलिस ने किसान के घर हुई चोरी का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब 40 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए। बैतूल में दो अलग-अलग मामलों में 27 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

ग्वालियर और सतना में भी गिरोह पकड़े
ग्वालियर पुलिस ने ज्वेलरी दुकान और एक एजेंसी कार्यालय में हुई चोरी के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर 26.40 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की। सतना में तीन आरोपियों से करीब 18.94 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण मिले।

इसके अलावा मंदसौर, सीहोर, खरगोन, झाबुआ, आलीराजपुर, विदिशा, रतलाम, इंदौर, छतरपुर, सीधी, पन्ना, शाजापुर, मुरैना, भोपाल, उमरिया, खंडवा और राजगढ़ में भी चोरी के मामलों का खुलासा कर संपत्ति बरामद की गई।

ट्रेन में चोरी करने वाले भी पकड़े गए
जीआरपी भोपाल और इटारसी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10.25 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की। पुलिस का कहना है कि तकनीक, सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र के बेहतर इस्तेमाल से चोरी के मामलों में तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles