संत हिरदाराम नगर में 20 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, विधायक रामेश्वर शर्मा व निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी रहे मौजूद

भोपाल, 10 जुलाई। संत हिरदाराम नगर के वार्ड क्रमांक 4 में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा और निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने शुक्रवार को भूमिपूजन किया। इस दौरान स्थानीय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य राजेश हिंगोरानी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कार्यों में शेड, आधुनिक शौचालय तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्य शामिल हैं। भूमिपूजन के साथ जनप्रतिनिधियों ने शिलापट्टिका का भी अनावरण किया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी का सम्मान किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

Exit mobile version