State

विधायक भगवानदास सबनानी ने विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, बिजली और फुटपाथ की समस्याओं के समाधान का भरोसा

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए रविवार को विधायक भगवानदास सबनानी ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस दौरान वार्ड 28 के आराधना नगर में शारदा हॉस्पिटल के पास बाउंड्री वॉल, पेविंग ब्लॉक सहित अन्य कार्यों तथा वार्ड 27 के नया बसेरा क्षेत्र में विद्युत पोल लगाने के कार्य का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों को संबोधित करते हुए विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्या का स्थायी समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनके निवास पर प्रतिदिन नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। इसके अलावा क्षेत्र के निरीक्षण और कार्यकर्ताओं के माध्यम से गली-मोहल्लों से मिलने वाली शिकायतों को भी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाता है।

सबनानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं का समय पर और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नए विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों की सुविधाओं में विस्तार होगा। विद्युत व्यवस्था, फुटपाथ और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण से लोगों को लाभ मिलेगा।

विधायक ने कहा कि सभी के सहयोग से दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी राजू अनेजा, एल्डरमैन लीलाधर यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष दिनेश भारती, करुणाधाम मंडल अध्यक्ष मुकेश देहाड़े, वरिष्ठ नेता संतोष ब्रह्मभट्ट, प्रकाश मीरचंदानी, रामनेता सिंह, लक्ष्मी गौरेवर, राजेश महावर, सक्कु, गोविंद वर्मा, अनीश खान, राम अशुदानी, शैलेंद्र यादव, ओपी कटिहार सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

SEO कीवर्ड: भोपाल विकास कार्य, भगवानदास सबनानी, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा भोपाल, आराधना नगर विकास, नया बसेरा विद्युत पोल, भोपाल विधायक

Related Articles