बाबा बटेश्वर की शाही सवारी में शामिल हुए विधायक भगवानदास सबनानी

भोपाल। बाबा बटेश्वर जी की भव्य शाही सवारी में विधायक भगवानदास सबनानी शामिल हुए। उन्होंने बाबा बटेश्वर जी का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर विधायक सबनानी ने प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। शाही सवारी में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर बाबा बटेश्वर के जयकारे लगाए। धार्मिक उत्सव के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।

Exit mobile version