State

विधायक भगवानदास सबनानी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस खरीददारी की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “Vocal for Local” और “स्वदेशी अपनाएं” के आह्वान को जन-जन का संकल्प बनाते हुए विधायक भगवानदास सबनानी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर भोपाल के जवाहर चौक स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचकर हस्तकरघा से निर्मित स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की।

इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने, स्थानीय कारीगरों का समर्थन करने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत बनाने की अपील की।

Related Articles