State
मिसरोद रेलवे फाटक 13 से 16 अगस्त तक रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से गुजरें

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने मिसरोद स्टेशन के पास स्थित समपार फाटक क्रमांक 246 को ट्रैक अनुरक्षण कार्य के चलते 13 से 16 अगस्त 2026 तक अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है।
रेलवे के अनुसार, इस दौरान मिसरोद रेलवे फाटक से आवागमन करने वाले वाहन चालकों और आम नागरिकों को मिसरोद स्थित एलएचएस (LHS) तथा बावड़िया कलां/अहमदपुर स्थित रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास का उपयोग करना होगा।
रेलवे ने नागरिकों से अपील की है कि फाटक बंद रहने की अवधि में निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। ट्रैक अनुरक्षण कार्य को सुरक्षित और सुचारु रूप से पूरा कराने में रेलवे का सहयोग करें।





