
भोपाल। शहर की एक सोसाइटी में कई वर्षों से आयोजित होने वाले गरबा और डांडिया कार्यक्रम का इस साल भी धूमधाम से आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में उत्साह और जोश के साथ गरबा नृत्य किया।
इस कार्यक्रम में ग्रुप की सदस्य ईशु जैन ने बताया कि सभी महिला सदस्यों ने घरों में काम कर रही कामकाजी महिलाओं की बेटियों की शिक्षा के लिए विशेष सहयोग किया। गुजराती थीम पर आधारित भक्ति गीतों के साथ गरबा और डांडिया की प्रस्तुति दी गई, जिसमें कन्या पूजन कर ‘बेटी बचाओ’ का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर सीमा, ईशु, रीमा, स्वप्निल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह आयोजन न केवल संस्कृति के प्रति प्रेम को दर्शाता है, बल्कि समाज में बेटी के अधिकारों और शिक्षा के महत्व को भी उजागर करता है।








