भोपाल में इन 7 त्योहारों पर बंद रहेंगी मांस की दुकानें, निगम ने जारी किए आदेश

भोपाल नगर निगम सीमा में 15 अगस्त, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी, गांधी जयंती और वाल्मीकि जयंती पर मांस, मुर्गा और मछली की दुकानें बंद रहेंगी।
Bhopal News: स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी, गांधी जयंती और महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भोपाल नगर निगम सीमा में मांस, मुर्गा और मछली की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। नगर निगम ने इन सभी निर्धारित तिथियों पर पशुवध और मांस बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।
इन तारीखों पर बंद रहेंगी दुकानें
भोपाल नगर निगम के अनुसार इन दिनों निगम सीमा में पशुवध के साथ मांस, मुर्गा और मछली बेचने वाली सभी दुकानें बंद रखना अनिवार्य होगा।
अवसर| तारीख| दिन
स्वतंत्रता दिवस| 15 अगस्त 2026| शनिवार
जन्माष्टमी| 4 सितंबर 2026| शुक्रवार
गणेश चतुर्थी| 14 सितंबर 2026| सोमवार
डोल ग्यारस| 22 सितंबर 2026| मंगलवार
अनंत चतुर्दशी| 25 सितंबर 2026| शुक्रवार
महात्मा गांधी जयंती| 2 अक्टूबर 2026| शुक्रवार
महर्षि वाल्मीकि जयंती| 26 अक्टूबर 2026| सोमवार
उल्लंघन पर लाइसेंस होगा निरस्त
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथियों पर यदि कोई दुकानदार मांस, मुर्गा या मछली की बिक्री करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नियम का उल्लंघन करने वाले दुकानदार का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है और उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी। निगम ने कहा है कि इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित मांस विक्रेता की होगी।
नगर निगम प्रशासन ने सभी संबंधित व्यवसायियों से निर्धारित दिनों में दुकानें बंद रखने और आदेश का पालन करने की अपील की है।





