भोपाल: महापौर मालती राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम सदैव सेवा कार्यों की प्रेरणा देता है और समाज में उत्साह व सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने यह विचार रविवार को ‘मन की बात’ के 119वें संस्करण को सुनने के बाद व्यक्त किए।
बिट्टन मार्केट में महापौर ने सुनी ‘मन की बात’
महापौर मालती राय ने वार्ड क्रमांक 45 के बूथ क्रमांक 170, बिट्टन मार्केट क्षेत्र में प्रधानमंत्री के संबोधन को नागरिकों के साथ सुना।
उन्होंने स्थानीय नागरिकों से चर्चा करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ न केवल राष्ट्रहित में जागरूकता बढ़ाती है, बल्कि सेवा कार्यों के प्रति भी प्रेरित करती है।
इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ सेवा कार्यों की प्रेरणा देती है: महापौर मालती राय
